श्रद्धा की मिसाल: बेटी की मन्नत पूरी होने पर 101 लीटर जल लेकर देवघर निकले रांची के शिवभक्त

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read36 viewsDevelopment and good news
श्रद्धा की मिसाल: बेटी की मन्नत पूरी होने पर 101 लीटर जल लेकर देवघर निकले रांची के शिवभक्त

रांची के चुटिया इलाके से आए छह शिवभक्तों ने बाबाधाम की यात्रा शुरू की है। इन भक्तों में विक्की यादव, मोहित, मृत्युंजय, अंकित और अंकु राज शामिल हैं। उन्होंने अपनी भारी-भरकम 150 किलो की कांवर में 101 लीटर गंगाजल भरकर देवघर की ओर प्रस्थान किया है।

इस यात्रा के पीछे एक खास मन्नत जुड़ी है। विक्की यादव ने बताया कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से अपनी बेटी के लिए मन्नत मांगी थी। जब उनकी मनोकामना पूरी हो गई, तो उन्होंने संकल्प लिया कि वे 101 लीटर गंगाजल बाबा पर अर्पित करेंगे।

भक्तों का लक्ष्य है कि वे अगले 10 दिनों के भीतर देवघर पहुंचकर जलाभिषेक पूरा करें। विक्की यादव का कहना है कि बाबा की कृपा से ही उनकी यह कठिन यात्रा शुरू हो पाई है और वे पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment