खुशखबरी: बिहार के बच्चों के कटे होंठ और तालू का होगा मुफ्त इलाज

किशनगंज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जन्मजात केंट होंठ और तालू की समस्या से जूझ रहे बच्चों को बड़ी मदद मिल रही है। इस योजना का मकसद गरीब परिवारों पर इलाज के भारी खर्च के बोझ को कम करना है। इस अभियान के तहत दो बच्चों, 12 साल की सोनिया कुमारी और दो साल के आकाश मारंडी को मुफ्त सरकारी एम्बुलेंस से पटना के मेडीवर्सल अस्पताल भेजा गया है। अपने अभिभावकों के साथ ये बच्चे बिना किसी खर्च के अपनी इस बीमारी का ऑपरेशन कराने पहुंच रहे हैं। अवधेश झा की रिपोर्ट के अनुसार, इस कोशिश का उद्देश्य यह पक्का करना है कि पैसे की कमी के कारण किसी भी बच्चे का जरूरी इलाज न रुके।