भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा को रिंग रोड, शहर के बाहर से निकलेगा सारा गाड़ी, अंदर केवल लोकल पब्लिक

Lov Singh29 April 20221 min read30 viewsBihar
भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा को रिंग रोड, शहर के बाहर से निकलेगा सारा गाड़ी, अंदर केवल लोकल पब्लिक

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सूबे के चार शहरों क्रमश: गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में रिंग रोड के निर्माण पर विमर्श किया। पथ निर्माण मंत्री ने इस मुलाकात के बताया कि इन चार शहरों के रिंग रोड के निर्माण पर सकारात्मक बातचीत हुई। जल्द ही मंजूरी की उम्मीद है। नितिन गडकरी ने इन चार रिंग रोड के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने का निर्देश दिया है।

 

नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर बिहार के प्रमुख शहर हैं। हाल के वर्षो में इन शहरों में यातायात का घनत्व अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। इसलिए टैफिक की स्थिति सामान्य रहने के लिए यहां रिंग रोड की जरूरत है। गया की चर्चा करते हुए पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय धार्मिक व पर्यटन महत्व का शहर है। यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां बाईपास व रिंग रोड नहीं रह ने से पर्यटकों को आवागमन में काफी असुविधा होती है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

दरभंगा बिहार का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। इसे बिहार की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। यहां भी कोई बाईपास और रिंग रोड नहीं रहने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। मुजफ्फरपुर में वाहनों का दबाव अधिक है। इसलिए शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड की जरूरत है।

कैसे करेगा काम ?

  • रिंग रोड से शहर से बाहर और शहर के छोरों पर होगी कॉनेटिविटी
  • बाहर की गाड़ियाँ बाइपैस और रिंग रोड के सहारे बाहर से निकलेंगी
  • जिसे भागलपुर मार्केट या लोकल होगा काम उनके लिए राह होगी आसान.
Share:

Comments

Leave a comment