सहरसा में दिल दहलाने वाली घटना, 2.5 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भागलपुर रेफर

Pooja Kanjani19 February 20262 min read23 viewsBihar
सहरसा में दिल दहलाने वाली घटना, 2.5 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भागलपुर रेफर

बिहार के सहरसा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ चिकनी गांव में घर के बाहर खेल रही एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं. बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के JLNMCH (मायागंज अस्पताल) में रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ℹ️: सुल्तानगंज गोलीकांड का 48 घंटे में खुलासा, 16 साल पुरानी दुश्मनी में चली थी गोली, 3 गिरफ्तार

कैसे घटी यह दर्दनाक घटना?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

घटना 17 फरवरी की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है. बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी और उसकी माँ उस वक़्त खाना खा रही थी. इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक राजकुमार शर्मा (26) वहां आया. शक से बचने के लिए आरोपी ने बच्ची को गमछे में लपेट लिया और करीब एक किलोमीटर दूर एक बांसबाड़ी या खेत की तरफ ले गया.

काफी देर तक बच्ची के घर के पास नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची गांव के पास ही एक सुनसान जगह पर खून से लथपथ हालत में रोती हुई मिली. आरोपी ने मासूम के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं, जिससे बच्ची को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं.

पुलिस कार्रवाई और बच्ची की मौजूदा स्थिति

बच्ची को गंभीर हालत में पहले सहरसा सदर अस्पताल (Sadar Hospital) ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को ‘बेहद नाजुक’ बताते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. फिलहाल बच्ची ICU में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. घटना के बाद से गांव में काफी तनाव और गुस्सा है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. SDPO अजीत कुमार ने बताया कि मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. फॉरेंसिक (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.

Share:

Comments

Leave a comment