सलखुआ में बड़ा एक्शन! पुलिस ने 27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत सल्कूआ थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह, 21 अगस्त 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसएच-95 पर कोपरिया गांव के पास की गई। सुनील कुमार गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपी की पहचान सल्कूआ वार्ड 2 निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 20.25 लीटर यानी कुल 27 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के अलावा उसकी मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारीसंदेही कुंदन कुमार और नीलांबर कुमार अहले सुबह के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।