खुशी से झूम उठीं Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, वायरल हुआ वीडियो

Pooja Kanjani19 March 20241 min read54 viewsBihar
खुशी से झूम उठीं Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, वायरल हुआ वीडियो

Alizeh Agnihotri, Salman Khan, Best Debut Award : सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने अपना पहला अवॉर्ड जीता है। बीते साल नवंबर में उन्होंने फर्रे के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्परफाड़ कमाई नहीं कर पाई, लेकिन इसकी एक्ट्रेस को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड दिला दिया है।

हाल ही में पिंकविला ने अपना स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड होस्ट किया, जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। अलिजेह अग्निहोत्री को अवॉर्ड शो में फिल्म फर्रे के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया है। पहली ही फिल्म के साथ एक्ट्रेस ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही। इसी अवॉर्ड नाइट में अर्चीज एक्टर वेदांग रैना ने भी इवेंट में अवॉर्ड अपने नाम किया।

बिहार में चुनाव से पहले बवाल, पशुपति पारस का इस्तीफा, महागठबंधन में हो सकते हैं शामिल

अलिजेह अग्निहोत्री अवॉर्ड नाइट में ब्राउन कलर का का गाउन पहनकर पहुंचीं और बेहद खूबसूरत नजर आईं। अवॉर्ड के साथ उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी किया। वहीं, वेदांग रैना ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। आर्चीज का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था।

फर्रे की बात करें, तो फिल्म का डायरेक्शन जामताड़ा फेम सौमेंद्र पाधी ने किया था। वहीं, सलमान खान फिल्म्स, माइथ्री मूवी मेकर्स और एथेना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2023 में किया गया था, जहां अलिजेह अग्निहोत्री के साथ सलमान खान भी पहुंचे थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment