शौर्य प्रताप यादव ने मुंगेर में जीता बाल विज्ञान सेमिनार

झझा के नौवीं कक्षा के छात्र शौर्य प्रताप यादव ने मुंगेर के एक सेमिनार हॉल में आयोजित मंडलीय बाल विज्ञान सेमिनार 2026 में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से उनके गृह प्रखंड झाझा और पूरे जमुई जिले का नाम रोशन हुआ है। शौर्य रामदासपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार के बेटे हैं और वर्तमान में झाझा के एमजीएस प्लस टू स्कूल में छात्र हैं। उन्होंने मुंगेर मंडल के सभी जिलों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।