अरेबिया बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर नेपाली शराब बरामद

MyBhagalpur Team11 October 20261 min read0 viewsBihar
अरेबिया बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर नेपाली शराब बरामद

अरेबिया बॉर्डर के पास एसएसबी और कुआरी थाना की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 36 लीटर अवैध नेपाली शराब बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई अरेबिया में एसएसबी की 52वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देश पर की गई है। आउटपोस्ट मेधा और कुआरी पुलिस के जवानों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष गश्त शुरू की थी, जिसमें यह सफलता मिली। जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बैग में अवैध सामान लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है।

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 166 से लगभग 100 मीटर दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत की थी। गश्त के दौरान अधिकारियों ने एक संदिग्ध को नेपाल से भारतीय सीमा में पीठ पर प्लास्टिक बैग लादकर आते हुए देखा। सुरक्षा बलों को देखते ही संदिग्ध ने बैग वहीं छोड़ दिया और भाग निकला। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे और बॉर्डर इलाके के खराब रास्तों का फायदा उठाकर वह व्यक्ति भागने में सफल रहा। कैंप कमांडर और सब-Inspector गंगाराम ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान करने और उसके तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। बरामद 36 लीटर नेपाली शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कुआरी थाना को सौंप दिया गया है। इस ऑपरेशन में एसएसबी के सहायक उप-निरीक्षक बिप्लब विश्वास और कांस्टेबल विकास कुमार के साथ-साथ बिहार पुलिस के सब-इस्पेक्टर उदयभान कुमार और होमगार्ड जवान ईश्वर मुखिया समेत अन्य जवान शामिल थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment