भागलपुर में खून की कमी को दूर करने और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी जेएलएनएमसीएच ब्लड बैंक में सही मात्रा में ब्लड उपलब्ध कराने के लिए 'टीम वी केयर' संस्था ने रविवार को एक दिन का रक्तदान कैंप लगाया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर खून मिल सके, इसलिए इस मानवीय पहल का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 51 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया।
- जेएलएनएमसीएच ब्लड बैंक में खून की आपूर्ति के लिए लगा कैंप
- 60 साल के मनोज कुमार ने 17वीं बार किया रक्तदान
- सौ से ज्यादा बार ब्लड दे चुके सुजीत झा बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत
- डॉक्टरों और पेशेवरों समेत कुल 51 लोगों ने किया दान
इस कैंप में हर उम्र के लोग शामिल हुए। इसमें 60 साल के मनोज कुमार भी थे जिन्होंने 17वीं बार रक्तदान किया। मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद 20 अन्य लोगों को इस नेक काम के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि इसमें सुजीत झा भी मौजूद थे जो अब तक 100 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं और युवाओं के लिए मानवता की सेवा का एक बड़ा उदाहरण हैं। कैंप में कुल 51 दाताओं ने अपना योगदान दिया जिनमें डॉक्टर और अन्य पेशेवर भी शामिल थे।
दान करने वाले लोगों के नामदान करने वालों की सूची में डॉ. ऐश्वर्या, निधि, शानू प्रिया, रिशांत, कुश, विनीत, अंकुर, प्रियवर, फैजान, कुंदन, गोल्डन, अभिषेक, भारतेन्दु हरि, प्रो. अंशु, अताउल हक, सचिन, राज, गौरव, चंदन, सोनू, सौरभ, आयुष, अनुराग, चमन झा, कृति और यश मिश्रा शामिल हैं।
आयोजकों ने जताया आभारकार्यक्रम के संरक्षक गौतम चौबे ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और इस बात पर जोर दिया कि समाज और जरूरतमंद मरीजों के लिए खून की हर एक बूंद बहुत कीमती है। उन्होंने कहा कि मरीजों की जान बचाने के लिए इस तरह के कैंप ब्लड बैंक में स्टॉक बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सीता भगत, नितेश पांडे, लव, अभियान्, अरिजीत, समुज्ज्वल और सोनल ने सहयोग किया।