तेजप्रताप यादव राजद से बाहर, लालटेन का सिम्बल प्रयोग करने से भी रोक, लालू को बंधक बनाए जाने का भी आरोप

Lov Singh6 October 20211 min read28 viewsBihar
तेजप्रताप यादव राजद से बाहर, लालटेन का सिम्बल प्रयोग करने से भी रोक, लालू को बंधक बनाए जाने का भी आरोप

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने दी है।

Men Stamina Homeopathic (Damianett, Wildfire (Tab+Oil), Larginine3x)

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

हाजीपुर के राजद कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेज प्रताप यादव अब राजद में नहीं हैं। उन्होंने तो एक नया संगठन खड़ा कर लिया है। तेजप्रताप खुद पार्टी से निकल चुके हैं।

ध्यान देने वाली बात है कि तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर कई आरोप लगाने के बाद पार्टी कार्यालय आना बंद कर दिया था। उन्होंने पिछले दिनों छोटे भाई तेजस्वी पर पिता लालू को बंधक बनाने का आरोप भी लगाया था।

Wild Fire (30 Tablets)

दरअसल तेज प्रताप यादव की तरफ से छात्र संगठन बनाए जाने को लेकर शिवानंद तिवारी से सवाल किया गया था। शिवानंद तिवारी से यह पूछा गया कि तेज प्रताप यादव को निष्कासित क्यों नहीं किया जा रहा। इसके जवाब में शिवानंद तिवारी ने दो टूक कह दिया कि तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां? वह खुद अपने आप को निष्कासित करवा चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने जिस तरह छात्र संगठन बनाया और उसमें लालटेन सिंबल के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई इससे बहुत बातें क्लियर हो गई हैं।

Share:

Comments

Leave a comment