टीएमबीयू फिजिक्स विभाग में पीएचडी गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी ने फिजिक्स विभाग में सरकारी नौकरी के साथ पीएचडी करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।वाइस चांसलर प्रोफेसर विमलेंदु शेखर झा ने औपचारिक शिकायत मिलने के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया है।
- साइंस डीन प्रोफेसर रंजना कमेटी की कोऑर्डिनेटर बनाई गई हैं।
- पीजी एआईएच विभाग के हेड डॉ. के.के. मंडल और पीजी फिलॉसफी विभाग के हेड डॉ. पूर्णेंदु शेखर इसके सदस्य हैं।
- रजिस्ट्रार डॉ. रामाशिश पूर्वे ने शनिवार को इस कमेटी के गठन की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जांच के दायरे में दो शोधार्थी
यह जांच पीजी फिजिक्स विभाग के हेड डॉ. सुदेश कुमार जायसवाल के अंडर में एनरोल दो पीएचडी शोधार्थियों पर फोकस है। कमेटी को आरोपों से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें विभाग द्वारा पहले जमा किए गए अंडरटेकिंग जैसे कागजातों की समीक्षा करना भी शामिल है।
30 अक्टूबर तक देनी होगी रिपोर्ट
जांच टीम को अपनी विस्तृत रिपोर्ट30 अक्टूबर तक जमा करनी होगी। इस रिपोर्ट के आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।