टीएमबीयू में वेतन भुगतान में धांधली की खुली पोल, जांच के लिए बनी कमेटी

MyBhagalpur Team27 August 20261 min read73 viewsBihar
टीएमबीयू में वेतन भुगतान में धांधली की खुली पोल, जांच के लिए बनी कमेटी

भागलपुर, 27 अगस्त। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर वेतन भुगतान में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस गंभीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। मामले की तह तक जाने और दोषियों की पहचान के लिए प्रशासन ने एक 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कमेटी में वरिष्ठ पदाधिकारियों और सिंडिकेट सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंडिकेट सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. मुश्फिक आलम और मुकेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अर्चना कुमारी साह, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. पवन कुमार सिन्हा, वित्त पदाधिकारी ब्रज किशोर प्रसाद तथा बजट पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय शामिल हैं। रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे को सदस्य-सह-संयोजक बनाया गया है।

वेतन वितरण में नियमों की अनदेखी


जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में लंबे समय से वेतन वितरण की प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। प्रारंभिक गड़बड़ियों को देखते हुए प्रशासन ने इस व्यापक जांच का फैसला लिया है।

15 दिनों के भीतर सौंपनी होगी रिपोर्ट


विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवगठित 9 सदस्यीय कमेटी को बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। कमेटी को पूरे मामले की बारीकी से जांच कर अगले 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। कुलपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस वित्तीय अनियमितता में शामिल अधिकारियों, कर्मियों या किसी भी अन्य दोषी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि वित्तीय मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल जांच के आदेश के बाद से विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment