TMBU ने जारी की स्नातक थर्ड पार्ट परीक्षा की डेट, 13 अक्टूबर से होंगे एग्जाम

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी ने स्नातक सत्र 2022-25 के ओल्ड कोर्स के थर्ड पार्ट की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एक साल देरी से हो रही यह परीक्षा साल 2026-28 के पीजी सत्र में दाखिला लेने के लिए जरूरी है। परीक्षा 13 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
छह केंद्रों पर होगी परीक्षा
यह परीक्षा कुल छह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों में बीएन कॉलेज, एसएम कॉलेज, मैम कॉलेज, बीएलएस कॉलेज, सीएम कॉलेज और पीबीएस कॉलेज शामिल हैं। बाढ़ और विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के काम को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने गंगा पार के छात्रों के लिए नवगछिया में मैम कॉलेज और बीएलएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में सोशियोलोजी, उर्दू, मैथिली, जियोग्राफी, म्यूजिक, पर्शियन, साइकोलॉजी; ग्रुप बी में पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी, जूलॉजी, कॉमर्स, हिंदी, आईआरपीएम, बांग्ला; ग्रुप सी में हिस्ट्री, एआईएच एंड कल्चर, फिलॉसफी, संस्कृत, स्टैटिस्टिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री; और ग्रुप डी में इकोनॉमिक्स, होम साइंस, गांधी विचार, रूरल इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, मैथेमैटिक्स, बीआईटी, बायोटेक, बीबीए शामिल हैं।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
13 अक्टूबर: ग्रुप ए (पेपर 5) / ग्रुप बी (पेपर 5)
14 अक्टूबर: ग्रुप सी (पेपर 5) / ग्रुप डी (पेपर 5)
15 अक्टूबर: ग्रुप ए (पेपर 6) / ग्रुप बी (पेपर 6)
16 अक्टूबर: ग्रुप सी (पेपर 6) / ग्रुप डी (पेपर 6)
26 अक्टूबर: ग्रुप ए (पेपर 7) / ग्रुप बी (पेपर 7)
27 अक्टूबर: ग्रुप सी (पेपर 7) / ग्रुप डी (पेपर 7)
28 अक्टूबर: ग्रुप ए (पेपर 8) / ग्रुप बी (पेपर 8)
29 अक्टूबर: ग्रुप सी (पेपर 8) / ग्रुप डी (पेपर 8)
30 अक्टूबर: जीएस (आर्ट्स) / जीएस