प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के अंतर्गत भागलपुर टॉप 10 में , लाभुकों को मिला गृह प्रवेश, जिलाधिकारी ने सौंपी प्रतीकात्मक चाभी।

SHRUTI KUMARI5 March 20251 min read64 viewsDevelopment and good news
प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के अंतर्गत भागलपुर टॉप 10 में , लाभुकों को मिला गृह प्रवेश, जिलाधिकारी ने सौंपी प्रतीकात्मक चाभी।

भागलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को गृह प्रवेश की सौगात दी गई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में प्रतीकात्मक चाबी और स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। यह आवास वर्ष 2024-25 की स्वीकृति के तहत दिए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने लाभुकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सबौर प्रखंड में भी किया गया गृह प्रवेश कार्यक्रम
इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सबौर प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को गृह प्रवेश का अवसर दिया। उन्होंने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

भागलपुर टॉप 10 जिलों में शामिल
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भागलपुर जिले को 20,369 आवासों का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से अब तक 14,403 लाभुकों को मुख्यमंत्री द्वारा 57 करोड़ 61 लाख 20 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभुकों को चाबी सौंपकर उन्हें बधाई दी।

उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर जिले ने इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और यह बिहार के टॉप 10 जिलों में शामिल है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें इसी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस योजना के तहत गरीब और बेघर परिवारों को सरकार की ओर से सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने खुद के पक्के मकान के सपने को साकार कर रहे हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment