भागलपुर भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए मिला 2 अप्रोच रोड, एक रेलवे स्टेशन तो दूसरा इशाकचक के तरफ़ देगा रूट

Lov Singh28 April 20222 min read129 viewsDevelopment and good news
भागलपुर भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए मिला 2 अप्रोच रोड, एक रेलवे स्टेशन तो दूसरा इशाकचक के तरफ़ देगा रूट

इन दिनों बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अपने पुराने संसदीय क्षेत्र भागलपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। भोलनाथपुल फ्लाईओवर इशाकचक संपर्क पथ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा मंत्री शाहनवाज हुसैन का भव्य स्वागत किया।

सस्‍तु भगत काली मंदिर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्यो एवं पूर्वी क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में समारोह में भाग लिया शिरकत किया। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े रहे।

 

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मंत्री ने कहा कि 10 दिनो के भीतर वे भागलपुर में पधार रहे हैं। यहां पर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भोलानाथ पुल फ्लाईओवर के निर्माण के साथ ही 2 जगहों पर संपर्क पथ निर्माण की योजना भी बन चुकी है। आपको बता दें कि पहला संपर्क पथ अद्भुत हनुमान मंदिर से रेलवे स्‍टेशन की ओर और दूसरा भोलानाथ पुल से इशाकचक विषहरी स्‍थान की तरफ बनाया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया में आने वाली मुश्किलों और वहां के लोगों से मिलने मंत्री स्वयं भागलपुर आएंगे। साथ ही उन्होंने ने बताया कि रोहित पांडे ने संपर्क पथ की मांग का आवेदन दिया था। उनकी मांग जायज थी, और इसी कारण स्वीकृति दे दी गई।

 

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमेशा से वे भागलपुर के विकास को लेकर तत्पर रहते हैं। कई योजनाएं उनकी इसी क्षेत्र में हैं। दक्षिणी इलाके से हमेशा उनको सम्मान मिला है। और यहीं वजह है कि इस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। उन्होंने स्वयं भोलानाथ पुल निर्माण करने और दो जगहों पर संपर्क पथ की योजनाओं को लेकर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से बात की थी।

 

इससे लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत होगी। फ्लाईओवर बनाने के साथ ही संपर्क पथ निर्माण पर सहमति मिल गई है। अब आगे की प्रक्रिया होगी। उन्होंने संघर्ष समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अब इसे खत्म कर विकास की तरफ रुख करना चाहिए। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रह चुके रोहित पांडे के पक्ष में रहने की बात कहीं। क्षेत्र के विकास हेतु हर संभव प्रयास करना भाजपा की जिम्‍मेदारी है।

Share:

Comments

Leave a comment