भागलपुर से पटना आना जाना होगा आसान, राजधानी भी चलने को तैयार, अब पहले से कम लगेगा समय

Lov Singh20 October 20211 min read112 viewsBihar
भागलपुर से पटना आना जाना होगा आसान, राजधानी भी चलने को तैयार, अब पहले से कम लगेगा समय

जमालपुर में नया रेलवे टनल बनकर लगभग तैयार हो चूका है। इस नए टनल के बनने के बाद राजधानी एक्सप्रेस भागलपुर होकर भी आसानी से गुज़र सकेगी। इस नए टनल की मदद से पटना और भागलपुर के बीच की यात्रा समय भी काफी कम हो जायेगी। आपको बता दें की बिहार का सबसे पहला रेलवे टनल जमालपुर में अंग्रेज़ों के ज़माने में बनाया गया था।

 

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

आपको बता दें के यह नया टनल ऑस्ट्रलियाई तकनीक से बनाया जा रहा है जिससे के ये ज़्यादा मज़बूत हो सके और साथ ही साथ इस टनल में रेल पटरी के दोनों तरफ लोगों के पैदल पार होने की भी सुविधा होगी। इस टनल का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है और इसके 2 से 3 महीने में बन के तैयार हो जाने का अनुमान लगाया गया है।

 

भागलपुरवासियों के लिए यह एक वरदान साबित होगा, क्यूँकि भागलपुर से पटना और दिल्ली के लिए जाने में अब तक बेहतर सुविधाएँ केवल खबरों में अब तक रही हैं.

Share:

Comments

Leave a comment