भागलपुर में एक और Business Man का हत्या. शहर में चल रहा रंगदारी. पुरा गलती थानेदार सिकंदर यादव का.

Hariom Mishra20 September 20222 min read38 viewsCity Local
भागलपुर में एक और Business Man का हत्या. शहर में चल रहा रंगदारी. पुरा गलती थानेदार सिकंदर यादव का.

Bhagalpur getting unsafe for business: भागलपुर पांच दिन के अंदर शहर में एक और जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीन कारोबारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपराधियों को रंगदारी नहीं दी। यह घटना बबरगंज थाना का क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी, बागबाड़ी में सोमवार की शाम करीब 7 बजे की है, जहां पांच हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह (42 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया।

 

रंगदारी नही देने पर दिया गोली और पत्थर

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अपराधियों ने अमरेंद्र के सीने व सिर में दो गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमरेंद्र सिंह के बेटे मानस ने बताया कि कुतुबगंज इलाके के करकू यादव और उसके चार अन्य साथी ने घात लगाकर उनके पिता पर गोलीबारी की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीन आरोपियों ने उनके पिता पर गोली चलाई, जबकि दो अन्य ने उनपर पत्थर से हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर बबरगंज थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची व सैंपल लिए।

भागलपुर में फिर चला गोली, लूट पाट चल रहा हैं अब भागलपुर के मुख्य NH पर.

भागलपुर में सिल्क कारोबारी को एक दर्जन गोली मारी, इलाक़ा छावनी में बदला. मोटरसाइकल से आए थे हमलावर

गलती थानेदार सिकंदर यादव का.

जांच में लापरवाही बरतने पर बबरगंज थाना प्रभारी सिकंदर यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उधर, मानस ने बताया कि उसके पिता से करकू ने हर कट्ठे जमीन पर डेढ़ लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर करकू ने करीब एक माह पहले भी उनके घर पर गोलीबारी की थी। जिसके बाद उन्होंने करकू के खिलाफ बबरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने करकू को गिरफ्तार नहीं किया। उनके पिता पर इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला हुआ था।

Share:

Comments

Leave a comment