उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-31 में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण बिहार के मुंगेर के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय फंतुष यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय गोपी यादव के बेटे थे। बताया जा रहा है कि वह इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फंतुष यादव मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सती स्थान गांव के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे—अंकुश कुमार, आरती कुमारी और अभिषेक कुमार हैं। इस हादसे के बाद से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि मुंगेर के मजदूरों के लिए यह समय काफी दुखद रहा है। महज चार दिन पहले कोलकाता में एक इमारत की छत गिरने से मुंगेर के ही तीन मजदूरों की जान चली गई थी।

दुखियारे परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने यह मांग की है कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि उन्हें अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment