Trustified ने 8 फरवरी 2026 को देश के अलग-अलग राज्यों से खरीदे गए पास्चराइज्ड दूध की एक लैब रिपोर्ट साझा की है। इस ब्लाइंड टेस्ट में Amul, Mother Dairy और Country Delight जैसे बड़े ब्रांड्स के सैंपल शामिल थे। नतीजों में पाउच वाले दूध में FSSAI द्वारा तय मानकों से काफी ज्यादा बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिसने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

जानिए किस दूध में कितनी मिली गड़बड़ी

इस रिपोर्ट में अलग-अलग ब्रांड के दूध के पाउच की जांच की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक Amul Taaza के पाउच में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा FSSAI की लिमिट से 98 गुना अधिक थी। वहीं Mother Dairy के गाय के दूध में टोटल प्लेट काउंट (TPC) तय सीमा (30,000 CFU/ml) से आठ गुना ज्यादा मिला है। नीचे दी गई टेबल में आप विस्तार से नतीजे देख सकते हैं।

ब्रांड का नाम टेस्ट के नतीजे
Amul Taaza (पाउच) Coliform बैक्टीरिया लिमिट से ज्यादा (98 गुना)
Mother Dairy Cow Milk TPC लिमिट से 8 गुना ज्यादा
Country Delight Cow Milk TPC लिमिट से 2 गुना ज्यादा
Amul Tetra Pack 100% सुरक्षित (0 बैक्टीरिया)

टेट्रा पैक और पाउच में क्या दिखा अंतर?

जांच में एक राहत वाली बात यह रही कि Amul का टेट्रा पैक (Tetra Pack) पूरी तरह से साफ निकला है। इसमें कोई भी हानिकारक सूक्ष्मजीव नहीं मिला और यह FSSAI के मानकों पर खरा उतरा है। इसका मुख्य कारण टेट्रा पैक दूध की UHT प्रोसेसिंग को माना जा रहा है, जिससे बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। फिलहाल इन ब्रांड्स की तरफ से इस नई रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment