भारत के इतिहास में कल यानी 13 फरवरी 2026 को एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब अपनी पुरानी जगह से शिफ्ट होने वाला है। पिछले 99 सालों से देश का कामकाज रायसीना हिल स्थित ब्रिटिश दौर के साउथ ब्लॉक से चल रहा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका पूरा स्टाफ नई बनी इमारत ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हो जाएगा। यह नया भवन सेंट्रल विस्टा कॉम्प्लेक्स के दारा शिकोह रोड पर बना है।

🚨: Bihar Govt New Policy: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, सीएम नीतीश ने दिया बड़ा आदेश

कल के उद्घाटन का समय और कार्यक्रम

शुक्रवार को इस शिफ्टिंग के लिए पूरा सरकारी कार्यक्रम तय कर लिया गया है। दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक रूप से नए कॉम्प्लेक्स का नाम ‘सेवा तीर्थ’ घोषित करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे साउथ ब्लॉक की पुरानी इमारत में आखिरी बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। यह वही इमारत है जहां से 1947 से देश की सरकारें काम करती आ रही हैं। शाम 6:00 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का औपचारिक उद्घाटन होगा और प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।

नए भवन में किसको मिलेगी जगह?

नया कॉम्प्लेक्स काफी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे पहले ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ कहा जा रहा था। अब इसमें अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं जहां बड़े अधिकारी बैठेंगे।

  • सेवा तीर्थ-1: यहाँ प्रधानमंत्री का ऑफिस (PMO) रहेगा।
  • सेवा तीर्थ-2: इसमें कैबिनेट सचिवालय के अधिकारी बैठेंगे।
  • सेवा तीर्थ-3: यहाँ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का दफ्तर होगा।

इसके अलावा ‘कर्तव्य भवन’ में वित्त, रक्षा और गृह मंत्रालय जैसे बड़े विभाग शिफ्ट किए जा रहे हैं। नई इमारतों में बिजली और पानी की बचत के लिए आधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं। साथ ही पुरानी साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की इमारतों को भविष्य में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ यानी म्यूजियम में बदल दिया जाएगा।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment