बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे नतीजे जारी किए। इस साल की परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,35,743 छात्रों ने सफलता हासिल की है। राज्य का कुल पास प्रतिशत 81.79% दर्ज किया गया है।

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर्स की लिस्ट

इस साल वैशाली की साबरीण परवीन और जमुई की पुष्पांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। भागलपुर की अंशु प्रिया ने राज्य में सातवां स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। गोपालगंज के कृष्णा गुप्ता ने नौवां स्थान प्राप्त किया और अपने जिले के टॉपर बने।

रैंक छात्र का नाम जिला प्राप्त अंक
1 Sabreen Parveen Vaishali 492 (98.4%)
1 Pushpanjali Kumari Jamui 492 (98.4%)
2 Nahid Sultana Begusarai 489
3 Anupa Kumari Buxar 488
3 Omkar Kumar Begusarai 488
7 Anshu Priya Bhagalpur 484
9 Krishna Gupta Gopalganj 482

टॉपर्स को मिलने वाली इनामी राशि और स्क्रूटनी की जानकारी

बिहार सरकार ने इस साल मेधावी छात्रों के लिए इनामी राशि को दोगुना कर दिया है। टॉपर्स को नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • प्रथम स्थान: 2 लाख रुपये, लैपटॉप और मेडल
  • द्वितीय स्थान: 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और मेडल
  • तृतीय स्थान: 1 लाख रुपये, लैपटॉप और मेडल
  • चौथा से दसवां स्थान: 20,000 रुपये और लैपटॉप
  • स्क्रूटनी आवेदन: 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: results.biharboardonline.org

परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। भागलपुर सहित अन्य जिलों में टॉप करने वाले छात्रों के घरों में खुशी का माहौल बना हुआ है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment