बिहार विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों की नई बहाली को लेकर स्थिति साफ कर दी है. सदन में जानकारी देते हुए मंत्री जी ने बताया कि TRE-4 के तहत राज्य में 30,000 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति बहुत जल्द शुरू होने वाली है. सरकार का पूरा ध्यान अभी उन विषयों पर है जहां शिक्षकों की भारी कमी है. इस घोषणा के बाद नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है.
ℹ️: बिहार के किसानों को मिलेंगे अब 9000 रुपये, Nitish सरकार ने शुरू की नई स्कीम।
किन विषयों के शिक्षकों की पहले होगी बहाली?
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अभी स्कूलों में फिजिक्स और मैथ्स यानी गणित के शिक्षकों की बहुत ज्यादा जरूरत है. इसलिए TRE-4 के पहले चरण में साइंस और मैथ्स के पदों को भरने को प्राथमिकता दी जाएगी. यह बहाली मुख्य रूप से हाई स्कूल और प्लस टू यानी 11वीं-12वीं कक्षा के लिए होगी. वहीं, जो अभ्यर्थी खेल और संगीत शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. सरकार ने कहा है कि इन पदों पर विचार बाद के चरण में किया जाएगा.
कब आएगा नोटिफिकेशन और क्या हैं नियम?
BPSC द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी के तीसरे या चौथे हफ्ते से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को CTET या STET पास होना जरूरी है. चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.
- कुल पद: 30,000 से ज्यादा
- नोटिफिकेशन की तारीख: 15 से 20 फरवरी 2026 के बीच संभावित
- आरक्षण: बिहार की महिलाओं के लिए 35% सीट आरक्षित
- मौका: श्रेणी के अनुसार 3 से 5 बार परीक्षा देने की छूट






