वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। इस बार के बजट में सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए खजाना खोल दिया है। खासकर छात्राओं और मेडिकल क्षेत्र के लिए इस बजट में काफी कुछ खास है।

यह खबर भी पढ़िये: Budget 2026 में लखपति दीदी के लिए बड़ी खबर, अब SHE Marts बनाकर बिजनेस करेंगी महिलाएं

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव, हर जिले में हॉस्टल

सरकार ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की है। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि देश भर के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग (AVGC) लैब खोले जाएंगे। इसके लिए मुंबई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज की मदद ली जाएगी, ताकि बच्चों को स्कूल के समय से ही नई स्किल सीखने का मौका मिले।

ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एक बहुत ही जरूरी कदम उठाया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इससे लड़कियों को पढ़ाई के लिए शहर आने में रहने की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) खोलने की भी योजना है।

स्वास्थ्य और जानवरों के डॉक्टरों को मिली सौगात

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने आयुर्वेद और ट्रेडिशनल मेडिसिन पर जोर दिया है। देश में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) बनाए जाएंगे। गुजरात के जामनगर में स्थित WHO ग्लोबल सेंटर को और आधुनिक बनाया जाएगा ताकि वहां रिसर्च का काम बेहतर हो सके।

जानवरों के इलाज और वेटनरी डॉक्टर्स के लिए भी सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्राइवेट वेटनरी क्लीनिक और अस्पताल खोलने के लिए अब लोन से जुड़ी सब्सिडी मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से 20,000 से ज्यादा नए वेटनरी प्रोफेशनल तैयार हों। नीचे दी गई तालिका में बजट के मुख्य आंकड़ों को आसानी से समझा जा सकता है:

योजना विवरण/लक्ष्य
स्कूलों में लैब 15,000 सेकेंडरी स्कूल
कॉलेज में लैब 500 कॉलेज
गर्ल्स हॉस्टल हर जिले में एक
आयुर्वेद संस्थान 3 नए संस्थान
यूनिवर्सिटी टाउनशिप 5 टाउनशिप
केयरगिवर ट्रेनिंग 1.5 लाख लोगों को

Leave a comment