ED Raid, Congress MLA ED Raid

ED Raid, Congress MLA ED Raid : झारखंड की बड़ी खबर आ रही है, जहां कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। सुबह सवेरे ईडी की रेड से राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में हड़कंप मच गया है। अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम कांग्रेस की महिला नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सहित कई अन्य लोगों के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। टीम जमीन और बालू से जुड़े मामलों को लेकर सीओ और विधायक के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

देश में CAA लागू होने के बाद बिहार में Alert, सीमांचल के जिलों में विशेष चौकसी बरतने का आदेश

ईडी के रांची जोनल आफिस में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत के बाद पुलिस से अंबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था। शिकायत के आधार पर ईडी ने रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर छापामारी की। ईडी द्वारा विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है और प्रॉपर्टी की भी जांच हो रही है। अंबा प्रसाद के करीबी राजेंद्र साव के घर भी छापेमारी हुई है। इसके अलावा, अंबा प्रसाद के चाचा और मामा के घर भी ईडी की टीम पहुंची है और वहां भी जांच चल रही है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment