Bihar News, health Ministry, Health department

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लक्ष्य से, बिहार सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार में नए आयुर्वैदिक कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। इस कॉलेज का निर्माण अब तेजी से चल रहा है।

इस नए आयुर्वैदिक कॉलेज के निर्माण कार्य की लागत कुल 238.2 करोड़ रुपए है। यह कॉलेज अपने आप में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है, जो बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगा।

बेगूसराय में बनेगा यह आयुर्वैदिक कॉलेज

इस शानदार कॉलेज का निर्माण बिहार के बेगूसराय में हो रहा है। यह आयुर्वैदिक कॉलेज बिहार का चुनिंदा कॉलेज बनेगा, जिसमें आपको कई शानदार सुविधाएं देखने को मिलेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी और सुविधाएं

  • इस मेडिकल कॉलेज में 200 बेड की सुविधा होगी।
  • यहां पर कुल डेढ़ सौ आयुर्वेदिक स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे।
  • निर्माण कार्य की अंतिम तिथि का लक्ष्य 30 महीने है।

बिहार में इस नए आयुर्वैदिक कॉलेज का निर्माण कर रहे इस कदम से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यह कॉलेज बिहार के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा और राज्य को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment