पेट का स्वास्थ्य आपके पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है। आपकी आंत पाचन में सहायता, पोषक तत्वों के अवशोषण, इम्यूनिटी को बढ़ावा देने, आरामदायक नींद लाने और यहां तक कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को मैनेज करने का भी काम करती है।

पेट को स्वस्थ रखने का एक तरीका अपने खाने में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना है। Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर आपको बता रही हैं कि प्रोबायोटिक्स क्या है, यह पेट को स्वस्थ कैसे रखता है और यह किन-किन चीजों में पाया जाता है।

प्रोबायोटिक्स क्या है?

प्रोबायोटिक्स, जिन्हें अक्सर ‘अच्छे बैक्टीरिया’ के रूप में जाना जाता है, यह आंतों के कामकाज को बढ़ावा देते हैं और पाचन को बेहतर बनाता है। खाने में प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करने से आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाया जा सकता है।

1. योगर्ट: घर पर बनी दही शायद सबसे बेस्ट प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है। दही के सेवन से पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। ग्रीक योगर्ट, केफिर और स्किर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हैं, जो प्रोटीन और कैल्शियम के साथ प्रोबायोटिक्स प्रदान करते हैं।

2. पनीर: पनीर प्रोबायोटिक्स का एक बढ़िया स्रोत है। इसमें प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है। भोजन के रूप में पनीर में एसिड की मात्रा कम होती है जो स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ाता है। अन्य प्रकार के कच्चे पनीर जैसे ब्री और इंग्लिश चेडर भी प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोत हैं।

3. छाछ: अन्य डेयरी उत्पादों की तरह छाछ भी एक प्रोबायोटिक का बढ़िया विकल्प है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं और इसका स्वाद दही जैसा तीखा होता है। भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीने से फायदा मिलता है

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment