road accident

Bihar Road Accident, Road Accident : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बेलगाम पिकअप ने दो होमगार्ड जवानों को कुचल डाला है। इस घटना के बाद दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड के दो जवानों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके की है। घटना के बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जवानों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों जवानों के कुचले जाने की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

BPSC TRE-3.0: टीचर बहाली परीक्षा का पेपर लीक करने की साजिश ! छापेमारी में पकड़े गए सॉल्वर

बताया जाता है कि, मुफस्सिल थाने को खबर मिली कि मैरवा की तरफ शराब की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम छापेमारी करने निकल गई। टीम में शामिल कई लोग बोलेरो से जबकि सुजीत कुमार और विपेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकले। बाइक सवार दोनों जवान भांटापोखर और गोपालपुर के बीच पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे पिकअप वैन बाइक को रौंदते हुए निकल गयी।

बताया जा रहा है कि, दोनों जवानों की 6 महीने पहले ही मुफस्सिल थाने में तैनाती हुई थी। बताया जाता है कि दोनों हमेशा पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए जाते थे। आज भी शराब की खेप आने की खबर पाकर दोनों पुलिस टीम के साथ छापेमारी के लिए निकले थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये हादसा था या फिर दोनों को जानबूझकर कुचला गया है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment