Indian Army ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देश भर में 246 सड़कों, इमारतों और कॉलोनियों के नाम बदल दिए हैं। अब तक इन जगहों को अंग्रेजों के जमाने के नामों से जाना जाता था, लेकिन अब इन्हें भारतीय युद्ध वीरों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है। यह कदम गुलामी की निशानियों को मिटाने और भारतीय इतिहास को सम्मान देने के लिए उठाया गया है।

👉: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादीशुदा महिला ‘शादी के वादे’ पर नहीं लगा सकती रेप का केस, FIR हुआ रद्द

किन जगहों के नाम बदले गए हैं?

सेना की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक कुल 124 सड़कें, 77 कॉलोनियां और 27 इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा 18 अन्य जगहें जैसे पार्क और खेल के मैदान भी हैं। सेना ने इन सभी के पुराने ब्रिटिश नामों को हटाकर परमवीर चक्र विजेताओं और शहीद जवानों के नाम पर रख दिया है। दिल्ली से लेकर कोलकाता और जयपुर तक के छावनी इलाकों में ये बदलाव देखने को मिलेंगे।

प्रमुख शहरों में क्या हुए बदलाव?

सेना ने कई बड़े और मशहूर रास्तों के नाम भी बदल दिए हैं। नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि आपके शहर में क्या बदलाव हुआ है:

शहर पुराना नाम नया नाम
Delhi Mall Road Arun Khetarpal Marg
Delhi Kirby Place Kenguruse Vihar
Ambala Patterson Road Dhan Singh Thapa Enclave
Mathura New Horn Lines Abdul Hamid Lines
Jaipur Queens Line Road Sundar Singh Marg
Kolkata Fort William Vijay Durg
Dehradun (IMA) Kingsway Block Kargil Block

सैनिकों के सम्मान में बड़ा फैसला

यह फैसला भारतीय सेना की अपनी पहचान को मजबूत करने के लिए लिया गया है। पुराने नाम विदेशी शासन की याद दिलाते थे, जबकि नए नाम सैनिकों के बलिदान और वीरता की कहानी कहते हैं। रक्षा मंत्रालय ने 2021 में ही इस तरह के बदलावों का सुझाव दिया था। अब जहां भी सैनिक रहेंगे या ट्रेनिंग लेंगे, वहां उन्हें अपने देश के नायकों के नाम दिखाई देंगे।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment