भागलपुर के मायागंज में रहने वाली मुस्कान परवीन (28) की 19 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी. खबर मिलते ही सऊदी अरब में रहने वाला मुस्कान का पति, इम्तियाजुल हक, भागलपुर पहुंचा।
पत्नी के अंतिम संस्कार के दौरान बरारी थाने की पुलिस ने इम्तियाजुल को हिरासत में ले लिया. उस पर आरोप है कि वो सऊदी अरब से पत्नी को फोन पर बुरा-भला कहता था. मुस्कान के पिता, जो कोलकाता से भागलपुर आए, उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






