सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 23 फरवरी यानी सोमवार से अपनी नियमित सेवा शुरू कर रही है। होली के त्योहार को देखते हुए यह ट्रेन बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अब आम यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

🗞️: Bhagalpur में टोटो की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, विक्रमशिला और गरीब रथ जैसी ट्रेनें फंसी

ट्रेन का रूट और टाइम टेबल

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और कई राज्यों को आपस में जोड़ेगी। ट्रेन नंबर 11031 पनवेल से हर सोमवार को सुबह 11:50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 11032 अलीपुरद्वार से हर गुरुवार सुबह 4:45 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

बिहार में यह ट्रेन बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नवगछिया और कटिहार स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा यह कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज होते हुए जाएगी। नीचे दी गई तालिका में आप समय सारिणी देख सकते हैं।

ट्रेन नंबर कहाँ से समय कहाँ तक पहुँचने का समय
11031 पनवेल सोम 11:50 AM अलीपुरद्वार बुध 01:50 PM
11032 अलीपुरद्वार गुरु 04:45 AM पनवेल शनि 05:30 AM

किराया और सुविधाओं की जानकारी

अमृत भारत ट्रेन को आम आदमी के लिए बनाया गया है, इसलिए इसका किराया काफी किफायती रखा गया है। स्लीपर क्लास का किराया लगभग 775 रुपये है, जो लंबी दूरी के हिसाब से काफी कम है। जनरल टिकट के लिए यात्री स्टेशन पर जाकर टिकट ले सकते हैं। बुकिंग 19 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है।

  • ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिसमें 8 स्लीपर और 11 जनरल कोच शामिल हैं।
  • यह एक नॉन-एसी ट्रेन है लेकिन इसमें सुविधाएं आधुनिक दी गई हैं।
  • हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बोतल रखने की जगह बनाई गई है।
  • झटके कम लगें इसके लिए एयर स्प्रिंग वाले कोच लगाए गए हैं।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय और रैंप की सुविधा मौजूद है।

Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment