पूर्णिया में पुलिस और एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कुख्यात अपराधी विशाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मक्का व्यापारी के बेटे सूरज यादव की हत्या के मामले में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल 27 जनवरी 2026 को पूर्णिया के जाने-माने मक्का व्यापारी जवाहर यादव के बेटे सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद के कारण की गई। छोटी सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने सूरज को गोली मार दी।

पुलिस ने बरामद किया हथियार और बाइक

बिहार एसटीएफ और पूर्णिया जिला पुलिस ने मिल कर कार्रवाई करते हुए 29 जनवरी 2026 को विशाल कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। इसके साथ ही हत्या की इस घटना में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment