road accident

Bihar Road Accident :  बिहार के राजधानी पटना के फतुहा में एक भयानक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार रात को हुआ जब पांच युवक दो बाइक पर सवार होकर राजगीर जा रहे थे। उन्हें अचानक एक अज्ञात वाहन ने रौंद डाला, जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पटना के नेहरू नगर निवासी बबलू महतो के 19 वर्षीय बेटे रौशन कुमार, मैनपुरा निवासी मो. निसार कुरैशी के 18 वर्षीय बेटे मो. अली और दीघा निवासी देवेंद्र शर्मा के 20 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पांचों युवकों ने राजगीर घूमने का प्लान बनाया और रविवार की रात दो बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे।

भागलपुर में भारतीय क्रिकेट खिलाडी, मिलेगा कुछ लोगो को देखने की बारी. इस होटल में एक साथ होंगे धुरंधर

हादसे के दौरान मछरियावां के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारी, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में दुख और असहनीय क्लेमर का माहौल है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment