आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी UltraTech Cement बिहार के बांका जिले में एक नया सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने बिहार सरकार को अपना औपचारिक प्रस्ताव सौंप दिया है। इस प्लांट के आने से इलाके की औद्योगिक स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

बांका सीमेंट प्लांट से जुड़ी मुख्य जानकारियां

यह नया प्लांट बांका जिले के कटोरिया ब्लॉक के अंतर्गत मौजा करझौंसा औद्योगिक क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसके लिए जमीन का आवंटन BIADA द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। कंपनी ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भारी निवेश का प्लान तैयार किया है।

विवरण जानकारी
कुल निवेश 800 से 1000 करोड़ रुपये
जमीन का रकबा लगभग 200 एकड़
उत्पादन क्षमता 3.3 मिलियन टन सालाना
रोजगार के अवसर 500 से अधिक डायरेक्ट और इनडायरेक्ट
उत्पादन की संभावित तारीख वित्त वर्ष 2028 तक चरणों में

प्रशासनिक तैयारी और भविष्य का प्लान

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस निवेश से बांका की औद्योगिक संरचना मजबूत होगी। यह प्रोजेक्ट बिहार को पूर्वी भारत के विकास का केंद्र बनाने में मदद करेगा। उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि इस फैक्ट्री के आने से लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। इस यूनिट की स्थापना के लिए कंपनी ने 16 जून 2025 को औपचारिक तौर पर अपना लेटर जारी किया था।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment