भागलपुर रूट समेत बिहार से गुजरने वाली 27 ट्रेन का रूट बदला गया, अपना ट्रेन का नया रूट और stopage ज़रूर जाने

Hariom Mishra30 July 20222 min read39 viewsCity Local
भागलपुर रूट समेत बिहार से गुजरने वाली 27 ट्रेन का रूट बदला गया, अपना ट्रेन का नया रूट और stopage ज़रूर जाने

भागलपुर होकर चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस बुधवार से रूट बदलकर चलेगी. दरअसल, लखनऊ मंडल के अकबरपुर-गोशाइगंज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्रीएनआइ व एनआइ कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है, जिसमें भागलपुर रेलखंड की फरक्का एक्सप्रेस भी शामिल है.

 

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जुलाई, 29 जुलाई, 31 जुलाई, 02 अगस्त व 03 अगस्त को मालदा टाउन से खुलने वाली 13483 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर- लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी. वहीं, 28 जुलाई, 29 जुलाई, 31 जुलाई, 02 अगस्त व 04 अगस्त को दिल्ली से खुलने वाली 13484 दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलेगी.

बता दें कि लखनऊ मंडल के अकबरपुर-गोशाईगंज स्टेशनों के बीच होने वाले दोहरीकरण को लेकर प्रीएनआइ/एनआइ काम होना है. चार अगस्त तक दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के रूट चेंज किये गये हैं. पूमरे के मुख्य पीआरओ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

 

रेलवे ने कोटा-पटना, फरक्का एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है.

 

कोटा-पटना एक्सप्रेस, तिनसुकिया एक्सप्रेस,इंदौर-पटना एक्सप्रेस, हावड़ा-ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस ,कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं. विभूति एक्सप्रेस का 30 जुलाई तक आंशिक समापन तय किया गया है. ये ट्रेन बनारस तक ही जाएगी और यहीं से चलेगी. बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.

 

बता दें कि फरक्का एक्सप्रेस भागलपुर रूट से दिल्ली जाने वाली एक महत्वपूर्ण ट्रेन है. विक्रमशिला एक्सप्रेस के बाद इसी ट्रेन पर इस रूट के यात्रियों का भार अधिक रहता है. रूट चेंज होने से कई जगहों पर यात्री प्रभावित होंगे.

Share:

Comments

Leave a comment