दोस्तों, बिहार में अब हाईवे का जाल बिछने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 4615 करोड़ रुपये की लागत से 165 किमी की पांच परियोजनाओं की निविदा जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस खबर को साझा करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं बिहार को केंद्र सरकार की एनडीए सरकार की विशेष सौगात हैं। यह बजट घोषित पैकेज के अतिरिक्त है और इन परियोजनाओं के पूरे होने पर बिहार के सुदूर इलाकों से लोग मात्र पांच घंटे में पटना पहुंच सकेंगे।

 

प्रमुख परियोजनाएं

  1. मानिकपुर-साहेबगंज (NH-139W) फोरलेन
  2. साहेबगंज-अरेराज (NH-139W) फोरलेन
  3. बहादुरगंज-किशनगंज फोरलेन (NH-27 और 327E के बीच सीधा संपर्क)
  4. पटना-आरा-सासाराम (NH-119A) फोरलेन का पैकेज 2 (गड़हनी-पातर एवं सदिसोपुर-असनी खंड)
  5. रामनगर-कच्ची दरगाह (NH-119D) सिक्स लेन मार्गरेखन पर फोरलेन का निर्माण

 

भूमि अधिग्रहण और बजट

इन परियोजनाओं पर 1489 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय के साथ भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा। अगले दो महीनों में निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। मानिकपुर-अरेराज और साहेबगंज-अरेराज फोरलेन के विकास से वैशाली, केसरिया जैसे बुद्धिस्ट सर्किट के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

 

नई सड़कें और पुल

  • बिंदौल-कोशीहान के बीच सोन नदी पर नया पुल: कोइलवर के पास बने पुल से लगभग 10 किमी अपस्ट्रीम में सोन नदी पर यह नया पुल बनेगा।
  • रामनगर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन: इसके निर्माण से पटना रिंगरोड का दक्षिणी भाग पूरा हो जाएगा, जिससे बिहटा की ओर से आने वाले वाहन पटना शहर में दाखिल हुए बिना आ-जा सकेंगे।

 

इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना से बेतिया और किशनगंज जाना भी आसान हो जाएगा। बहादुरगंज-किशनगंज फोरलेन के विकास से बिना पश्चिम बंगाल गए किशनगंज तक पहुंचना संभव होगा। पटना-आरा-सासाराम फोरलेन का निर्माण पटना रिंगरोड पर आवागमन को सुगम बनाएगा।

Leave a comment