बिहार की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब राज्य सरकार महिलाओं को अपना बिजनेस बड़ा करने के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी है और कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले इस योजना में केवल 10 हजार रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सरकार और बड़ी रकम देने जा रही है।

जरूरी खबर: पूर्णिया में इंस्टाग्राम पोस्ट पर हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार और 3 बाइक

2 लाख रुपये पाने के लिए क्या है शर्त?

सरकार ने साफ किया है कि यह 2 लाख रुपये उन महिलाओं को मिलेंगे जो पहले मिली 10 हजार रुपये की राशि का सही इस्तेमाल करेंगी। जब कोई महिला अपना छोटा-मोटा रोजगार शुरू करेगी, तो 6 महीने बाद उसकी जांच की जाएगी। अगर अधिकारियों को लगेगा कि बिजनेस सही चल रहा है और उसे बढ़ाने की जरूरत है, तो सरकार जरूरत के हिसाब से 2 लाख रुपये तक की रकम देगी। यह पैसा कर्ज नहीं होगा, बल्कि सरकार की तरफ से मदद (Grant) होगी जिसे वापस नहीं करना पड़ेगा।

अभी तक कितने लोगों को मिला फायदा?

  • बिहार में अब तक करीब 1.56 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।
  • ये पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे खाते में आए हैं।
  • अभी भी करीब 10 लाख आवेदन पेंडिंग हैं, जिनकी जांच चल रही है और जल्द ही उन्हें भी पहली किश्त मिल जाएगी।
  • हर परिवार से एक महिला को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

सामान बेचने के लिए बाजार भी देगी सरकार

सिर्फ पैसा ही नहीं, सरकार ने महिलाओं द्वारा बनाए गए सामान को बेचने का भी इंतजाम किया है। ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिया गया है कि गांवों और शहरों में ‘हाट बाजार’ लगाए जाएं। इसके अलावा, जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को ‘दीदी की रसोई’, सुधा डेयरी के केंद्र और स्कूल ड्रेस सिलाई जैसे सरकारी काम से भी जोड़ा जाएगा ताकि उनकी कमाई लगातार होती रहे।

Leave a comment