भागलपुर जिले के कहलगांव में विक्रमशिला महोत्सव 2026 की तैयारी अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। प्रशासन ने इस साल के आयोजन के लिए 13, 14 और 15 मार्च की तारीख तय की है। कहलगांव के SDO की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अंतीचक स्थित प्राचीन विक्रमशिला महाविहार के खुदाई स्थल पर होने वाले इस महोत्सव में ऐतिहासिक गरिमा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

📰: India One Air Crash: राउरकेला हादसे की वजह आई सामने, इंजन पावर कम होने से पेड़ से टकराया था प्लेन

महोत्सव में क्या-क्या खास होगा?

इस बार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और किलकारी के बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कलाकार भी मंच पर नजर आएंगे।

प्रशासन ने जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया है कि वे मंजूषा कला और भागलपुरी सिल्क जैसे स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाएं। इससे यहां आने वाले सैलानी भागलपुर की कला और संस्कृति को करीब से जान सकेंगे। खाने-पीने के लिए स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

लोगों तक कैसे पहुंचेगी जानकारी?

महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए खास योजना बनाई गई है। स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर मोटरसाइकिल मार्च भी निकाला जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में शामिल हो सकें। सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं क्योंकि इस बार भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment