भागलपुर पुलिस के गाड़ी को ट्रक ने रौंदा, 2 महिला पुलिस, 1 इंस्पेक्टर (asi), और एक जवान चपेट में

Hariom Mishra23 July 20221 min read7 viewsCity Local
भागलपुर पुलिस के गाड़ी को ट्रक ने रौंदा, 2 महिला पुलिस, 1 इंस्पेक्टर (asi), और एक जवान चपेट में

भागलपुर पुलिस के साथ एक नया घटना हुआ है जिसमें भागलपुर पुलिस के बबर गंज थाना के गश्ती टीम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने खोकर मारा है. यह पूरा घटनाक्रम अलीगंज चौक के समीप हुआ और इसमें पुलिस की जीप पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त खो जाने की पुष्टि हुई है.

 

इस पूरे मामले में दुर्घटना की बात करें तो एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें 2 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बबर गंज थाना अध्यक्ष सुबह-सुबह अलीगंज चौक के समीप गस्ती पर गए हुए थे और इसी दरमियान यह हुआ है.

 

गश्ती के दौरान देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे सोया हुआ था। जिससे वह पूछताछ करने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस जिप में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ये लोग हुए घायल

  1. एसआई राम कुमार ,
  2. होमगार्ड जवान सुनील कुमार मिश्रा,
  3. महिला पुलिस कर्मी अंजू कुमारी और
  4. दिव्या कुमारी

सभी घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में होमगार्ड सुनिल कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं, बाकि तीन पुलिस कर्मी को मामूली चोट आई है।

Share:

Comments

Leave a comment