भागलपुर से देवघर और राँची के लिए शुरू होने जा रहा हैं दैनिक सरकारी बस सेवा. फ़ायदा आम नागरिकों को सस्ता किराया और दैनिक सेवा के रूप में मिलेगा.
भागलपुर देवघर राँची बस सेवा
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर प्रमंडल को रांची और देवघर के बीच बसों का परिचालन करने के लिए मंगलवार तक परमिट मिल जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने रांची और देवघर के लिए बसों का परिचालन करने के लिए परमिट निर्गत कर दिया है।
आज की ज़बरदस्त खबरें.
भागलपुर से राँची तक का सफ़र होगा आसान
मंगलवार को पथ परिवहन निगम भागलपुर के कर्मी परमिट पर काउंटर साइन कराने के लिए रांची जाएंगे। झारखंड राज्य पथ परिवहन निगम का परमिट पर काउंटर साइन होने के बाद भागलपुर से देवघर और रांची के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
कितना होगा किराया.
- भागलपुर से देवघर का किराया 220 से 350 रुपए के बीच होगा और 3 घंटे तक का समय यात्रा में लगेगा
- भागलपुर से राँची का किराया 550 से लेकर 800 रुपए के बीच होगा और 12 घंटे में तक समय यात्रा में लगेगा