भागलपुर नगर निगम ने शहर को ‘गार्बेज फ्री सिटी’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। निगम ने केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत ‘3-स्टार रेटिंग’ के लिए दावा पेश किया है। इसके लिए शहर के लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। अगर किसी नागरिक को निगम के दावों पर कोई एतराज है या वो कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो वे गुरुवार तक अपनी बात रख सकते हैं।

🗞️: Bhagalpur में आज रात गुल रहेगी बिजली, घंटाघर और खलीफाबाग वालों के लिए जरूरी खबर

अपनी राय या शिकायत कहां और कैसे भेजें?

नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने बताया कि शहरवासी अपनी आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में नगर निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन माध्यम से भी राय भेजने की सुविधा दी गई है। लोग [email protected] पर ईमेल भेजकर अपनी बात कह सकते हैं।

निगम ने साफ किया है कि शहर को साफ रखने के लिए सख्त नियम भी लागू किए जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति सड़क, नाले या गंगा किनारे कचरा फेंकता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003456272 भी जारी किया गया है, जहां गंदगी की शिकायत की जा सकती है।

धरातल पर क्या है स्थिति और तैयारी?

निगम जहां एक तरफ 3-स्टार रेटिंग की तैयारी कर रहा है, वहीं शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। मुसहरी घाट पर गंगा किनारे कचरा डंप करने और खुले ट्रैक्टरों में कचरा ढोने की शिकायतें सामने आई हैं। साथ ही, नालों का गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के गंगा में गिरने की बात भी कही जा रही है, जो ‘वाटर प्लस’ अभियान के विपरीत है।

इस पर सिटी मैनेजर और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 50 बड़े डस्टबिन खरीदे जा रहे हैं। शहर की सफाई के लिए करीब 2,600 कर्मियों की फौज तैयार की जा रही है। साथ ही, एक नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है जो इंदौर जैसे साफ शहरों की तर्ज पर काम करेगी।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment