भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर 5 मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हथियार और गोलियां भी बरामद की गई हैं। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने एक बयान जारी कर इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

क्या-क्या हुआ बरामद और कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मुख्य अपराधियों के पास से कई चीजें जब्त की हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों अपराधियों के पास से 1 पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा बरामद किया गया है। SSP भागलपुर के अनुसार, इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और लोकल स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर तेजी से काम किया और घटना के 24 घंटे के अंदर ही पांचों को दबोच लिया।

संपत्ति विवाद से जुड़ा था मर्डर का मामला

यह मामला 9 मार्च 2026 की रात का है जब त्रिमोहान चौक के पास शेरमारी बाजार के रहने वाले 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में संपत्ति विवाद और करीबियों की भूमिका के एंगल से जांच कर रही थी। घटना के वक्त मृतक के साथ उनका एक दोस्त भी मौजूद था, जिससे पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान पूछताछ भी की थी। महज 24 घंटे के अंदर हुई यह गिरफ्तारी पीरपैंती और दियारा क्षेत्र में अवैध हथियारों और अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में भागलपुर पुलिस का एक सख्त कदम माना जा रहा है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment