Bihar Weather Update, , Bihar Weather Today, Bihar Weather, Bihar Weather News, Bihar Mausam, Bihar Mausam Today : बिहार में एक मार्च से ही गर्मियों की शुरुआत हो गई है। तापमान में बढ़ोतरी होने के बजाय गिरावट हो रही है।

Bihar Weather : अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया आज बिहार का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। दिन और रात का तापमान अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है।

क्यों हुआ मौसम में अचानक बदलाव

वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया एक मार्च से लेकर 31 मई तक प्री मॉनसून के मौसम है। इस महीने के शुरुआती दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इस सीजन का सबसे भारी हिमपात हुई।

बिहारी लड़के की कामयाबी, छोड़ी लाखों की नौकरी, शुरू किया स्टार्टअप, पंद्रह लाख की कमाई

कब से बढ़ेगी तापमान

एसके पटेल ने आगे बताया  10 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस वजह से हवा का रुख बदल सकता है। 11 – 12 मार्च से सर्द हवा रुकेगी और फिर तापमान में बदलाव होगा।

हवा का रुख बदल सकता है

07 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6°C मधुबनी में रिकॉर्ड किया गया, शेष जिलों में दिन का तापमान 26°C से 30°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात्रि के समय बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5°C मोतीहारी में दर्ज किया गया। शेष जिलों में रात के समय न्यूनतम तापमान 8.5°C से 15.5°C के बीच रिकॉर्ड किया गया।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment