भागलपुरवासियो को मिला साइकिल ट्रैक, किराए पर भी लेकर चला सकेंगे स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम

Ishita Kumari15 August 20232 min read63 viewsCity Deals
भागलपुरवासियो को मिला साइकिल ट्रैक, किराए पर भी लेकर चला सकेंगे स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम

स्मार्ट हो रहे भागलपुर में शहरवासियों के लिए एक नई सौगात पेश की गई है, जिसे जनता के लिए भी खोल दिया गया है हम बात कर रहे हैं भागलपुर में निर्मित साइकिल ट्रैक की जिसका उद्घाटन बीते दिन किया गया है। इस साइकिल ट्रैक की लंबाई कुल 800 मीटर है फिलहाल इसे हवाई अड्डे के मुख्य द्वार से लेकर विशेष केंद्रीय कारा अथवा कैंप जेल तक बनाया गया है इसका उद्घाटन भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल डीआईजी विवेकानंद डिप्टी मेयर नगर आयुक्त एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

पैडल मारते सुबह होगा व्यायाम 
स्मार्ट हो रहे भागलपुर को और स्मार्ट बनाने के तरफ यह एक बेहतरीन कदम साबित हो सकता है अब सुबह-सुबह भागलपुर वासी भी अपनी फिटनेस बनाने के लिए इस ट्रैक पर पैडल मारते हुए देखे जा सकेंगे। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति के पास साइकिल नहीं है वह किराए पर भी साइकिल लेकर इस ट्रैक पर साइकिलिंग का आनंद ले सकते हैं।

राज्य का पहला साइकल ट्रैक 
मुख्य जानकारी यह है कि पूरे बिहार राज्य में साइकिल ट्रैक कहीं भी मौजूद नहीं है ऐसे में यह कहा जा सकता है कि राज्य का यह पहला साइकिल ट्रैक है जहां पर खिलाड़ी भी अभ्यास के लिए इस ट्रैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साइकिल के किराए पर जानकारी देते हुए नगर आयुक्त डॉ योगेश सागर ने बताया है कि स्मार्ट सिटी योजना से निर्मित इस साइकल ट्रैक का संचालन एजेंसी के द्वारा किया जाएगा जिसका चुनाव भी जल्द ही कर लिया जाएगा।

किराए पर मिलेगा साइकल 
एजेंसी के द्वारा ही रहे किराए पर कोई भी व्यक्ति साईकिल लेकर साइकिलिंग का आनंद उठा सकते हैं हालांकि इसकी कीमत की बात की जाए तो उन्होंने कहा है कि जिसके पास साइकल नहीं होगी वह मामूली शुल्क देकर साइकिलिंग कर सकते हैं, साथ साथ पैदल चलने वालों के लिए भी नाले के सलैब पर चेकर्ष टाइल मिठाई गई है जिससे साइकिल ट्रैक के बगल में लोग आसानी से टहल भी सकेंगे। डीआईजी विवेकानंद ने कहा है कि साइकिल ट्रैक से युवा काफी प्रेरित होंगे तथा साथ-साथ शहर में साइकिलिंग के क्षेत्र में खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment