Hair Fall remedies: बालों का झड़ना होगा झट से कम बस अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

Pooja Kanjani27 April 20241 min read44 viewsHealth
Hair Fall remedies: बालों का झड़ना होगा झट से कम बस अपनाएं यह घरेलू नुस्खें

Hair Fall remedies: आज के समय में कई लोग बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे है। बालों के झड़ने के कई कारण होते है जिनमें पोषक तत्वों की कमी, केमिकल वाले शैम्पू का उपयोग आदि। इसके लिए हम कई महंगे उत्पाद उपयोग भी करते है पर उनका परिणाम नहीं मिलता है ऐसे में आज हम लाये है कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप पा सकते है लम्बे घने बाल :

प्याज का रस: प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के बालों में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है, बालों को लंबा करता है और बालों का झड़ना कम करता है। इस उपाय को अपनाने के लिए प्याज को मिक्सर में पीसकर उसका रस निकाल लें। प्याज के रस को 1:1 के अनुपात में पानी के साथ मिलाएं और इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। बालों को शैम्पू से धोने से पहले इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। और अंत में शैम्पू से धो लें।

ग्रीन टी: ग्रीन टी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में फिटनेस आता है, पर न केवल स्वास्थ्य बल्कि बालों के लिए भी ग्रीन टी फायदेमंद है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं, बालों के रोम को मजबूत करते हैं और बालों का गिरना कम करते हैं। बालों की देखभाल के लिए ग्रीन टी का उपयोग करने के लिए एक कप ग्रीन टी तैयार करें और इसे ठंडा होने दें। ग्रीन टी में थोड़ा पानी मिलाएं और इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।यही नहीं बालों का झड़ना कम करने के लिए अपनी डाइट का भी पूर्णतया रूप से ध्यान रखें और जितना हो सके तनाव से दूर रहें.

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment