एक बार फिर भागलपुर की गंगा नदी में नजर आएगा एम वी गंगा विलास क्रूज. चालू हो रहा हैं जलमार्ग.

Talat Praveen29 September 20231 min read56 viewsCity Local

भागलपुर से एक बार फिर होकर गुजरने जा रहा है, एम वी गंगा विलास क्रूज। इस क्रूज का क्रम कोलकाता से होकर वाराणसी के बीच गंगा नदी में 7 अक्टूबर से 20 जनवरी तक रहेगा। पर्यटकों को लेकर जल मार्ग में काफी पुख्ता सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा। इस क्रूज में विदेशी पर्यटक भी मौजूद होंगे। जलीय जल मार्ग संख्या -1 से होकर गंगा नदी में भागलपुर पहुंचेगा क्रूज।


क्रूज में विदेशी मेहमान होने के कारण भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा है सुरक्षा को लेकर । क्रूज के आगमन प्रस्थान ठहराव व स्थानीय भ्रमण के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। क्रूज 7 अक्टूबर को कहलगांव के बटेश्वर स्थान पहुंचेगा ।

  • 8 अक्टूबर को बटेश्वर स्थान से सुल्तानगंज पहुंचेगा ।
  • 9 अक्टूबर को सुल्तानगंज से लौटने का क्रम शुरू हो जाएगा ।
  • 8 दिसंबर को क्रूज मुंगेर पहुंचेगा ।
  • फिर 9 दिसंबर को मुंगेर में रहेगा।
  • 10 दिसंबर को मुंगेर से सुल्तानगंज के बीच क्रूस रहेगा ।
  • 11 दिसंबर को क्रूज सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान के बीच रहेगा ।
  • 10 दिसंबर को क्रूज बटेश्वर स्थान से प्रस्थान कर जाएगा ।
  • 20 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच क्रूज कोलकाता से वाराणसी के बीच में होगा।

 

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment