भागलपुर को मिला पहला Water Park, काम शुरू किया गया, स्पीड बोट से लेकर रंग बिरंगी मछलियाँ सब मिलेगा एक जगह

Pooja Kanjani6 November 20212 min read136 viewsDevelopment and good news
भागलपुर को मिला पहला Water Park, काम शुरू किया गया, स्पीड बोट से लेकर रंग बिरंगी मछलियाँ सब मिलेगा एक जगह

रेशमी शहर पर्यटकों के लिए तैयार होने लगा है। यह न सिर्फ सूबे के लिए बल्कि पर्यटकों को लुभाएगा। सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। विदेशों की तर्•ा पर खास तरीके से वाटर पार्क व रिवर फ्रंट बनेगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही आर्थिक तौर मजबूत होगा। स्मार्ट सिटी की योजना से भैरवा तालाब में को वाटर पार्क और बरारी पुल घाट पर रिवर फ्रंट का निर्माण शुरू हो गया है। दोनों योजनाओं पर अलग-अलग कंपनियों ने कार्य शुरू कर दिया है। अगले दो वर्षों में कार्य पूरा होगा। कंपनी सर्वे कर डिजाइन तैयार कर रही है।

 

भैरवा तालाब के सुंदरीकरण पर 166 करोड़

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

साहेबगंज स्थित भैरवा तालाब के 15.60 एकड़ क्षेत्र में सुंदरीकरण पर 166 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यहां वाटर पार्क के साथ वाटर स्पोट््र्स के लिए योगी, सोम्य व केवडिय़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी संयुक्त रूप से कार्य मिला है। कंपनी पिछले एक माह से सर्वे का कार्य कर रही है। इसके साथ तालाब से पानी निकालने का कार्य तेजी से चल रहा है। छठ के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्य स्थल पर निर्माण संबंधी उपकरण लगाने की तैयार की जा रही है। चारदीवारी और पुराने संरचना तोडऩे की तैयारी की जा रही है।

 

भैरवा तालाब में यह मिलेगी सुविधा

तालाब में शीशा का अंडरग्राउंड गुफा बनाया जाएगा। इस गुफा नुमा इक्यूरम में पर्यटक रंग-बिरंगी मछलियों का दीदार कर सकेंगे। तालाब के बीच झरना व वाटर शो का भी लोग आनंद ले सकेंगे। वाटर स्पोटर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। तालाब के तटवर्ती क्षेत्र में करीब आठ एकड़ जमीन पर बच्चे और बुजुर्गों के लिए पार्क समेत 35 तरह के काम कराए जाएंगे। तालाब में एक छोर से दूसरे सिरे तक ग्लास ओवरब्रिज बनेगा। प्रवेश द्वार पर मूर्तिकला द्वार, आउटडोर खेलकूद उपकरण सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी लाइट आक्यूपेंसी सेंसर का कार्य कराया जाएगा। सरप्राइज फाउंटेन की स्थापना, सड़क के दोनों ओर फुटपाथ, पार्किंग की सुविधा होगी। यहां छठ घाट का निर्माण, शेड एवेन्यू, रेस्टोरेंट, स्ट्राम वाटर ड्रेन पर कार्य होगा।

 

रिवर फ्रंट के लिए कंपनी ने शुरू किया कार्य

बरारी में गंगा घाट पर स्मार्ट सिटी की योजना से रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। बरारी श्मशान घाट से सीढ़ी घाट तक करीब 1.1 किलोमीटर दूरी तक कार्य होगा। यहां लेजर शो लोगों के लिए अकर्षण का केंद्र बनेगा। इस दिशा में वात्सल्य इंफ्रास्ट्रक्चर ने कार्य शुरू कर दिया है। विक्रमशिला सेतु के नीचे मिक्चर मशीन स्थापित किया जा रहा है। कंपनी सर्वे कर डिजाइन तैयार रही है। डीपीआर में कुछ फेरबदल की भी संभावना है। घाट की मापी को लेकर प्रशासन ने अमीन से छठ पर्व तक समय दिया है। पुल घाट से चार दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस योजना से श्मशान घाट में दो विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा।

Share:

Comments

Leave a comment