भागलपुर शहर के बिचोबीच बन रहा हैं बहुमंज़िला पार्किंग, शहर में नही लगेगा कही भी जाम

Lov Singh4 June 20221 min read114 viewsCity Local
भागलपुर शहर के बिचोबीच बन रहा हैं बहुमंज़िला पार्किंग, शहर में नही लगेगा कही भी जाम

बिहार के भागलपुर शहर से एक खुशखबरी आ रही है। दरअसल यह तो  हम सभी जानते हैं कि ट्रैफिक जाम की वजह से   दोपहिया और  चार पहिया वाहन  चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था । अब खबर आ रही है कि भागलपुर के कचहरी चौक के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जाम से काफी हद तक निजात पाने में मदद मिलेगी।

 

# क्या है पूरा मामला_

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

भागलपुर शहर के कचहरी मोड़ के पास पार्किंग की सुविधा ना होने के कारण लोगों को अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था, पर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार ने कचहरी चौक के ठीक सामने पार्किंग का निर्माण करने का फैसला लिया है। कचहरी चौक पर डीआरडीए के पास स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2 पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग एरिया का निर्माण होगा।

गौरतलब है कि बहुस्तरीय  पार्किंग की निविदा पूर्व में ही की गई थी। अब नए सिरे से  पजल पार्किंग की शुरुआत होगी।

 

आपको बता दें कि सैंडिस कंपाउंड व कचहरी के पास भूतल पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिससे कि काफी उम्मीद है कि जाम की परेशानी से लोगों को निजात मिल सकेगी।

Share:

Comments

Leave a comment