mahabharata krishna, krishna fame nitish, krishna fame nitish bharwaj

महाभारत के लोकप्रिय टेलीविजन शो में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी पर मेंटल टॉर्चर के आरोप लगाए हैं।

नितीश भारद्वाज ने बुधवार को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मदद मांगी है। उन्होंने अपनी IAS अफसर पत्नी स्मिता घाटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी IAS पत्नी स्मिता पर आरोप लगाया है कि वो नितीश को उनकी बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं।

नितीश भारद्वाज ने कहा कि उनकी पत्नी स्मिता कथित तौर पर उनकी बेटियों का स्कूल चेंज करती रहती हैं, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है। बता दें कि नितीश ने दो शादियां की, लेकिन उनकी दोनों शादियां चली नहीं। उनकी पहली शादी 2005 में टूट गई थी।

पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने स्मिता के साथ शादी की थी लेकिन उनकी दूसरी शादी भी टूट के कगार पर है और दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई नियंत्रणात्मक कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment