नहीं रहीं पॉपुलर शो ‘उड़ान’ की फेम कविता चौधरी, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा*

पॉपुलर टेलीविजन शो ‘उड़ान’ की फेम एक्ट्रेस कविता चौधरी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। उनकी उम्र 67 साल थी। उनका निधन अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में हुआ।

कविता चौधरी ने 90 के दशक में दूरदर्शन के बेहद पॉपुलर सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने इस शो का लेखन और निर्देशन भी किया था।

कविता चौधरी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्हें कुछ सालों से कैंसर का सामना भी था।

‘उड़ान’ सीरियल दूरदर्शन पर 1989 में टेलीकास्ट हुआ था और इसे कविता चौधरी ने मुख्य किरदार के रूप में निभाया था। यह शो किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था।

कविता चौधरी का निधन टीवी इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने अपनी अद्वितीय अभिनय कला से मिली-जुली भूमिकाओं में लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment