BPSC, BSSC Recruitment, Recruitment 2024, Bihar recruitment , BPSC Recruitment

बिहार में एक के बाद एक नई भर्तियों का एलान किया जा रहा है। बीपीएससी द्वारा तीसरे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसके अलावा बिहार के विभिन्न विभागों की बहाली भी सामने आई है।

हाल ही में बीपीएससी ने एक और भर्ती निकाली है, जिसके बाद अब नंबर बिहार कर्मचारी आयोग का है। BPSC के बाद BSSC ने भी नई भर्ती के लिए सबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।

BPSC के बाद BSSC ने निकाली नई भर्ती

बिहार के पशुपालकों को सही समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए डेयरी निदेशालय के सभी खाली पड़े हुए पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए कुल 140 पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है।

इन पदों पर रेगुलर बहाली के लिए पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। जबकि राज्य पदवर्ग समिति और वित्त विभाग से बहाली की हरी झंडी पहले ही ले ली गई है।

BSSC से डेयरी में 140 पदों पर भर्ती

बिहार में पुलिस राज की तैयारी? नया कानून किया गया पेश, कभी भी कर सकेंगे अरेस्ट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के तहत खाली पड़े पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

– डेयरी फिल्ड ऑफिसर: 30 पद
– पशुधन सहायक: 29 पद
– निम्नवर्गीय लिपिक: 15 पद
– चालक: 17 पद
– कार्यालय परिचारी: 52 पद

सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से वेकेंसी तकनीकी सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मार्च महीने में सामान्य प्रशासन विभाग से विभिन्न पदों की रिक्ति दोनों आयोग को भेज दी जाएगी।

पदों के लिए चाहिए ये योग्यता

डेयरी फिल्ड ऑफिसर और लिपिक पद पर लिखित परीक्षा के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीँ डेयरी फिल्ड ऑफिसर पद के लिए डेयरी से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment